गुजरात के ऊंझा-मेहसाणा हाईवे पर शनिवार सुबह मिनी वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए। हादसा उनाव गांव के पास हुआ।
हादसे के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
परिवार राजस्थान के पाली जिले में शादी समारोह में शामिल होकर अहमदाबाद लौट रहा था।
इनकी मौत हुई
पुलिस ने बताया कि रामलाल कुमावत, कोमल कुमावत, कैलाशभाई कुमावत और आयुष कुमावत (4) सहित चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल महिला मथुरादेवी कुमावत ने मेहसाणा सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का मेहसाणा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
———————– ये खबर भी पढ़ें:
वलसाड में ट्रक-कार की भिड़ंत में 7 की मौत:कुख्यात कुंभ घाट पर हुआ हादसा, शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार

गुजरात के वलसाड में 20 फरवरी को दोपहर को कार और ट्रक की भिड़ंत में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from Gujarat News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.