- कॉपी लिंक
कस्टम विभाग ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दुबई के एक शख्स को 96 लाख रुपए के सोने के साथ पकड़ा है। इस शख्स ने अपने अंडरवियर में 45 लाख का सोना छिपा रखा था।
जांच के दौरान व्यक्ति के पास से 24 कैरेट शुद्धता की दो पूरी सोने की छड़ें और एक कटी हुई छड़ भी मिली। ये छड़े उनकी अपनी जेब में रखे पर्स में छिपा रखी थीं।
जब्त किए गए 325 ग्राम सोने की अनुमानित बाजार कीमत करीब 52 लाख रुपए आंकी गई है। शख्स की संदिग्ध हरकतों के आधार पर कस्टम विभाग ने इस अनोखे तरीके का पर्दाफाश किया।
अधिकारियों ने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है कि यह सोना किसे पहुंचाना था और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।
अंडरवियर में छिपाकर लाए सोने की दो तस्वीरें…


मुंह में 109 ग्राम सोना छिपाकर लाया था पैसेंजर करीब 8 दिन पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट से एक पैसेंजर को 108.07 ग्राम सोने के साथ पकड़ा गया था। बैंकॉक से अहमदाबाद पहुंचे इस पैसेंजर ने अपने मुंह में काले टेप में लिपटे चार कैप्सूल आकार में सोने के बिस्किट छिपा रखे थे। इसकी मार्केट वैल्यू लगभग 17.19 लाख रुपए आंकी गई है।

——————— गोल्ड स्मगलिंग से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 3 किलो सोने के साथ 2 पकड़ाए: पेंट में प्लास्टिक स्ट्रिप में छिपाया सोना लिक्विड-केमिकल फॉर्म में था

अबू धाबी से अहमदाबाद पहुंचे 2 यात्रियों के पास से 2.76 करोड़ रुपए की कीमत का 3 किलो से ज्यादा सोना जब्त किया गया। एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने अपनी जींस पेंट के कमर के हिस्से में प्लास्टिक की पट्टी में सोना छिपाया था। पूरी खबर पढ़ें…
सूरत एयरपोर्ट पर पकड़ाया 28 किलो सोना:शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सोने का पेस्ट छिपा रखा था

गुजरात के सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की एक बड़ी तस्करी की कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। रविवार की रात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की विजिलेंस टीम ने दुबई से सूरत आई एयर इंडिया की फ्लाइट IX-174 से उतरे दो यात्रियों की संदिग्ध गतिविधि देखी तो उन्हें रोक लिया। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Gujarat News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
