यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष किराए पर तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, सूबेदारगंज (प्रयागराज) तथा असारवा से आगरा कैंट के बीच चलाई जाएंगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार इन सभी ट्रेनों में एसी और नॉन-एसी श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। ट्रेन संख्या 02200, 04126 और 01920 की बुकिंग 11 फरवरी 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। 02200/02199 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के 8 फेरे चलेंगे
पहली ट्रेन संख्या 02200/02199 बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल होगी, जिसके कुल 8 फेरे चलाए जाएंगे। यह ट्रेन 7 से 28 मार्च तक बांद्रा टर्मिनस से हर शनिवार को चलेगी। वहीं वापसी में 5 से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को झांसी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, उधना, भरूच, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, ग्वालियर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। 04126/04125 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज के 10 फेरे चलेंगे
संख्या 04126/04125 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल के कुल 10 फेरे होंगे। यह ट्रेन 3 से 31 मार्च तक बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इसी तरह वापसी में 2 से 30 मार्च 2026 तक सूबेदारगंज से प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन सूरत, वडोदरा, कोटा, सवाई माधोपुर, आगरा ईदगाह और टूंडला सहित कई स्टेशनों पर ठहरेगी। 01920/01919 असारवा-आगरा कैंट स्पेशल के 42 फेरे चलेंगे
ट्रेन संख्या 01920/01919 असारवा-आगरा कैंट स्पेशल सप्ताह में पांच दिन चलेगी। इसके कुल 42 फेरे होंगे। यह ट्रेन 2 से 30 मार्च तक चलाई जाएगी। यह उदयपुर सिटी, चंदेरिया, बूंदी, सवाई माधोपुर तथा गंगापुर सिटी जैसे स्टेशनों पर रुकेगी।
Discover more from Gujarat News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.